उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल की एक कंपनी में इनकम टैक्स का छापा मारा गया है। दिल्ली और देहरादून की संयुक्त टीम की तरफ से कार्रवाई हुई है। टीम सुबह करीब आठ बजे सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में टीम पहुंची। इनकम टैक्स चोरी को लेकर छापेमारी की है।
एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने कहा है कि इनकम टैक्स टीम के छापे की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस की टीम उन्हें उपलब्ध कराई गई है। इस मामले में और कोई जानकारी नहीं है।

