जोशीमठ संकट पर अब सरकार की तरफ से दी जा रही मदद प्रभावितों को रास नहीं हैं। मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के साथ एक घंटे तक चली बैठक में व्यापारियों और प्रभावितों ने अपनी बात रखी। नुकसान के आकलन के अनुसार वास्तविक क्षति की पूर्ति के बराबर राशि सही नहीं हैं। बुधवार को स्थानीय प्रशासन और लोगों के बीच बैठक के बाद सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने प्रेस वार्ता की और जोशीमठ आपदा को लेकर स्थिति को स्पष्ट किया। प्रत्येक परिवार को तत्कालिक रूप से 1.50 लाख की अंतरिम मदद देने की बात कही है।
सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने कहा कि जोशीमठ में अभी तक दो होटल जो भूधंसाव के कारण लटके हुए हैं और डिस्मेंटल करने का आदेश किया है, क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए है।
भूधंसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। असुरक्षित भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी विस्थापन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को तत्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। जिसमें 50 हजार रुपये घर शिफ्ट करने और 1 लाख रुपये आपदा एडवांस में दिए जाने की बात कही गई है।

