दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में पंजाब सरकार के मंत्री और विधायकों की बैठक है और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा अध्यक्ष कपूरथला हाउस पहुंचे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारने के बाद आम आदमी पार्टी में सियासी हलचल तेज हुई है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है कि अब अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के खिलाफ साजिश कर खुद पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के करीब 35 विधायक टूटकर अन्य दलों में शामिल होने की उम्मीद है।
इन सभी चीजों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पटियाला हाउस में पंजाब के सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। पंजाब सरकार में मंत्री बलजीत कौर ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ हमारी लगातार बैठकें होती हैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब आप विधायकों की बैठक से पहले दिल्ली पहुंचे।