यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। तीर्थयात्री की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक़,विनोद कुमार भाटियाड़ा (71) निवासी दिल्ली की धाम से लौटते समय अचानक तबीयत ख़राब हुई और उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्री की मौत हार्ट अटैक के कारण बताई जा रही है। बता दें कि धाम में अब तक यात्रा के दौरान 20 यात्रियों की जान गई है।
यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु का हार्ट अटैक

