पुहाना स्थित दवा कंपनी की मंजिल में की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लग गई , गोदाम में रखे गत्ते के बॉक्स सभी सामान जल गया। आग से हजारों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना में इकबालपुर रोड पर एक्सा पेरारेंटल्स नाम की कंपनी है। बीते बुधवार शाम कंपनी की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लगी और गाेदाम से आग की लपटें और धुआं उठता देख कर्मचारियों का हाहाकार मच गया। आग बुझाने के की कोशिश की और काबू नहीं हुआ। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक हजारों रुपये का सामान जल चुका था। शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है ।
दवा कंपनी के गोदाम में फैली आग, भारी नुकसान

