मानसून आने में अभी समय है, लेकिन सोमवार को हुई मिनटों की बारिश ने मौसम बदल दिया है। यहां मिनटों की बारिश में बांदल नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए और लोगों ने अपना सामान पैक शुरू कर दिया है। जबकि ग्रामीणों की ओर से नदी में बनाए गए लकड़ी के अस्थायी पुल के बहने से भी लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सोमवार को दोपहर में अचानक मौसम बदला और झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश हुई जिससे मौसम में भरी बदलाव हुआ है।
जिसके चलते मालदेवता नदी का जलस्तर बढ़ गया। ग्रामीण सुनील ने बताया, नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के छह-सात गांव का शहर से संपर्क टूटने का खतरा बढ़ गया।पिछले वर्ष मूसलाधार बारिश हुई जिससे कई पुल, रास्ते टूट गए थे। लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लकड़ी के पुल बनाए थे, जो सोमवार को आई बारिश में बह गए। जबकि कुछ लोगाें की मौत और कई लोग घायल भी हुए थे। ऐसे में लोगों के मन अभी भी उस बाढ़ का डर है।

