मसूरी का सफर बना सुहाना,नहीं होगी अब कोई दिक्कत 

देहरादून: उत्तरखंड वासियो और बाहरी पर्यटकों के सामने मसूरी विज़िट करने जानें वालो के सामने एक बड़ी समस्या बनी रहती थी। जाम से जूझकर घंटों बाद वो मसूरी पहुँच पाते थे। लेकिन अब स्थानीय शहरवासियों का देहरादून से मसूरी तक का सफर सुगम, सुहाना बन जाएगा क्यूंकि अब प्रदूषण मुक्त यात्रा कराने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेवलपमेंट ऑफ बेस्ट इन क्लास ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर इन देहरादून एंड मसूरी परियोजना पर 1750 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

देहरादून से लेकर मसूरी तक पर्यटकों की आवाजाही की वजह से जाम की समस्या आम है और इससे सबसे ज्यादा परेशानी पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों को झेलनी पड़ती है। गाड़ियों की लंबी कतार के चलते जबरदस्त प्रदूषण होता है सो अलग। इसका असर इंसानों की जीवनशैली के साथ ही पहाड़ों की पारिस्थितिकी और जंगली जानवरों पर भी पड़ता है।

डेवलपमेंट ऑफ बेस्ट इन क्लास ट्रांसपोर्ट इन्फ्राट्रक्चर इन देहरादून एंड मसूरी परियोजना को मंजूरी दी है। परियोजना के तहत देहरादून से मसूरी के बीच कार्बन फुटप्रिंट कम करने के उद्देश्य से सड़कों का चौड़ीकरण करने के साथ ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *