माफिया अशरफ का साला एक लाख का इनामी सद्दाम गिरफ्तार,इस हत्याकांड में शामिल

गौरतलब है कि यूपी बरेली जिला जेल में बंद रहे माफिया अशरफ के साले सद्दाम को एसटीएफ बरेली यूनिट ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से सद्दाम भाग रहा था । इसपर एक लाख का इनाम घोषित था। कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। एसटीएफ के डीएसपी अब्दुल कादिर के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली में डेरा डाला और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। जेल में अशरफ से अवैध मुलाकात कराने और सहूलियत पहुंचाने के मामले में सद्दाम के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

अब पुलिस उसे लेकर बरेली के बिथरी चैनपुर थाना आई है और एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम सद्दाम से पूछताछ में जुटी हुई है। बी इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। सद्दाम से अशरफ और अतीक अहमद के कई राज खुल सकते हैं। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी सद्दाम के न मिलने पर प्रयागराज में उसकी संपत्ति की कुर्की हो रही थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *