एशियाई खेलों का छठे दिन आज शुक्रवार को भारतीय निशानेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार पदक भारत के खाते में जोड़े। दो बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में अब भारत के सिर्फ निशानेबाजी में ही 17 पदक मिले हैं। छठे दिन ईशा सिंह और पलक ने दो-दो पदक जीते।
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक जीता है। ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। पाकिस्तान की किश्माला तलत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पलक ने 242.1 और ईशान ने 239.7 का स्कोर किया। पलक ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इस स्पर्धा में उन्होंने सबसे बड़ा स्कोर किया।तीनों ने मिलकर 1769 का स्कोर किया। ऐश्वर्थ, स्वप्निल और अखिल ने विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। स्पर्धा में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड अमेरिका का था।

