UP से सात नामों का ऐलान, रीता बहुगुणा का टिकट कटा

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची आज जारी की है। सूची में नौ उम्मीदवारों का एलान कर किया गया है। सूची में चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का एलान हुआ है। चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट कट गया है। यहां से उनकी जगह पार्टी ने संजय टंडन पर भरोसा जताया है।

टंडन चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। और इसके अलावा आसनसोल से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। यहां से पहले पार्टी ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को टिकट दिया था। टिकट मिलने के 24 घंटे के अंदर ही पवन सिंह ने चुनावी मैदान से कदम पीछे खींच लिए थे। अहलूवालिया का मुकाबला टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। अहलूवालिया पिछले बार बर्धमान दुर्गापुर सीट से जीते थे। भाजपा ने इस बार यहां से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को टिकट दिया है।
यूपी के लिए 7 का एलान –
सात उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं और  सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ जयवीर सिंह भाजपा उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा बलिया से पार्टी ने नीरज शेखर को उम्मीदवार घोषित किया गया है। शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। यहां से मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काट दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *