शिक्षकों के लिए खुशखबरी,जल्द मिलेगा का वेतन-एरियर

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने एलान किया है कि एक से दूसरे जिले में तबादला होकर पहुंचे  शिक्षकों के वेतन व एरियर का भुगतान जल्दी नियमनुसार किया जाएगा। इसके अलावा ‘निपुण भारत मिशन’ के लक्ष्यों को तय समय में पूरा किये जाने के निर्देश दिए।  योजना भवन में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए हैं ।ऑपरेशन कायाकल्प के चलते  विद्यालयों में सभी निर्धारित बिंदुओं पर जरुरी कार्रवाई होंगी । विद्यालयों व शौचालयों की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, निपुण लक्ष्य एप पर आंकलन, शिक्षक संकुल, एसआरजी व एआरपी की ओर से निपुण विद्यालय की कार्रवाई तेज करने को भी कहा है।इतना ही नहीं बल्कि छात्राओं को सहीसे  नामांकन, आधार वेरिफिकेशन, शैक्षिक व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के चयन, विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के लिए भी कहा गया हैमहानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा मधुसूदन हुल्गी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *