लश्कर के पांच आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

जम्मू : आज शुक्रवार दुसरे दिन भी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों को आज इसमें बड़ी कामयाबी मिली है, खबर है कि आज सुबह मुठभेड़ स्थल पर पांच आतंकियों को ढेर किया गया है।  मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए गए हैं। इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। कुलगाम जिले के समनू गांव में बीते दिन गुरुवार दोपहर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई और पुलिस, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने एक विशेष जानकारी पर कुलगाम के समनू गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी किया।

घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू की और मुठभेड़ शुरू हो गई, दूसरे दिन सुबह फिर गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर हुए हैं। तलाशी अभियान  जारी है।सेना के अनुसार, उसका मारा जाना नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *