केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सुत्याना गांव के पास स्थित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ग्रुप के केंद्र पहुँच रहे हैं। जहां गृह मंत्री अमित शाह चार करोड़वां पौधा लगाएंगे। अमित शाह सीआरपीएफ के आठ विभिन्न परिसर में 15 नवनिर्मित भवनों का भी ई-उद्घाटन भी करेंगे। उनके दौरे के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारिक दिन भर तैयारियां करते रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल वर्ष 2020 से 2022 में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस साल सीआरपीएफ के लिए 1.5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य है। पौधारोपण की संख्या पांच करोड़ पहुँच जाएगी। 12 जुलाई 2020 को गृह मंत्री ने यह अभियान शुरू किया था।

