हुआ तेज धमाका और गिर गया मकान,2 की मौत 

लखीमपुर  :  लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज कस्बे में आज शुक्रवार सुबह हादसा हुआ है। यहां एक मकान में तेज धमाके के साथ अचानक गिर गया। जिससे पूरा मकान कुछ ही समय में जमींदोज हो गया। हादसे में परिवार के दो सदस्यों की मौत भी हुई है। मरने वाले मां-बेटे बताए गए हैं। कई लोग घायल हुए और कई मवेशी भी घायल हुए है। 

जिससे दो मवेशी भी मर गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया और अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक़,जंगबहादुरगंज में बब्बू का मकान है। उसके मकान में शाहजहांपुर के गांव दबौरा निवासी मोहम्मद नबी (40) अपनी पत्नी हलीमा (30) और पुत्र जीशान (14) के साथ किराये पर रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अचानक तेज धमाका हो गया, जिससे पूरा मकान जमींदोज हो गया। पड़ोसी के मकान का लिंटर भी गिरा है। मकान में पटाखा बनाने का कार्य होने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *