आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने आज सुबह भी एक खास अंदाज में दिखाई दिए। आज पीएम के सर पर एक अनोखी टोपी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। आज उनके इस अंदाज ने सबका ध्यान खींचा। 73वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बुधवार सुबह को प्रधानमंत्री मोदी खास टोपी पहनें नज़र आए। यह खास टोपी उत्तराखंड राज्य से हैं। जिसके ऊपर ब्रह्म कमल बना हुआ था।
यहां के लोगों का मान बढ़ाया : सीएम धामी
आज इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर कहा कि पीएम मोदी ने ब्रह्मकमल टोपी पहनकर राज्य और यहां के लोगों का मान बढ़ाया है। कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों इसे उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी माना जा रहा है।
आज गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्वीट कर कहा कि आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मकमल से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखंड की टोपी धारण कर हमारे राज्य की संस्कृति एवं परम्परा को गौरवांवित किया है। गौरतलब है कि रक्षा राज्य मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अक्सर इस टोपी को पहने दिखाई देते हैं।

