दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर आए दिन अश्लील हरकतें और रील्स वीडियो बनाते हुए वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें आस पास बैठे लोगों को भी दिक्कते होती है। दिल्ली मेट्रो वीडियो बानने वालों की पसंदीदा जगह सी बन गई है।ट्रेन के अंदर से हर रोज तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रकहते है जिसमें कपल कुछ अश्लील हरकतें भी करते दिखाई देते हैं। डीएमआरसी कई बार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी जारी कर चुका है। लेकिन लोग डर नहीं रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर एक मीम शेयर किया है। इस मीम में एवेंजर्स फिल्म के एक सीन को दिखाया है।
रील्स और डांस वीडियो बनाने वालों को मिली चेतावनी

