यूपी के बाराबंकी जिले से बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। जिसके चलते ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पुजारी की हत्या कर दी गई है। आज मंगलवार जब भक्त मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो, वहां के पुजारी को लहूलुहान पड़े देखा जो ी पुजारी का शव था। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। इस घटनास्थल पर सूचना पाते ही पुलिस के अधिकारी पहुंचे। पुजारी के शव को पोस्टमार्टम पर भेजा गया। घटना कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर मजरे दरांवा गांव की है। यहां पुजारी बालक राम यादव (62) गांव के बाहर स्थित ब्रह्म देव स्थल पर बरामदा नुमा आश्रम में लंबे समय से रहकर पूजा पाठ कर रहगे थे काफी लम्बे समय से वो वहां पूजा किया करते थे।
सोमवार की रात उनके सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे गांव का ही एक व्यक्ति धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करने पहुंचा तो पुजारी को मत पड़ा देखा। इसकी सूचना उसने डायल 112 पर दी।

