देहरादून: आज साल का आखिरी दिन है सभी राज्यों में रात के जश्न की तैयारियां जोरों पर है वहीँ दूसरी तरफ नव वर्ष का जश्न मनाने उत्तराखंड पहुंच रहे पर्यटकों को सही तरह से जश्न मनाने के लिए प्रदेश में खासा सुरक्षा व्यवस्था और गाइडलाइन जारी की गई है। बड़ी संख्या में यहाँ पर्यटक पहुँच रहे हैं ,प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। मसूरी, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार समेत तमाम स्थलों में अधिकांश होटल फुल हो गए हैं। पर्यटकों को लुभाने और प्रोत्साहन सरकार इस इस बार स्वागत के लिए लाल कारपेट बिछाई है।
इसे देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए हैं। इसके साथ ही हुड़दंगियों से निपटने के लिए भी तैयारी है। जश्न के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ उन पर मुकदमें दर्ज किए जा सकते हैं। अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक व सभी एसएसपी और पुलिस अधीक्षक को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
1. शराब, ड्रग्स का सेवन कर वाहन चालकों की जांच व उनके खिलाफ सख्त करवाई होगी।
2.फलैक्सी बोर्ड के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
3. होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में ध्वनि प्रदूषण के संबंध में न्यायालयों के आदेश का पालन सख्ती से करना होगा वरना होगी कार्रवाई।
4. मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों से स्टंट्स पर रोक लगाईं जाएगी।
5. पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात होगा।
6. ट्रैफिक के सुचारु रूप से संचालन के लिए सड़कों व चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती होगी।
7. सिनेमाघरों व शॉपिंग माल में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
8. अग्निशमन सेवा को विशेष रूप से सक्रिय एवं तत्पर रखा जाएगा।
9. हुड़दंगियों के राज्य में प्रवेश को रोकने के लिए सीमाओं पर बैरिकैटिंग लगाईं गई है।
10. अवांछित तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए एलआईयू को अलर्ट पर रहेगा।
11. कोविड महामारी के नियंत्रण के लिए केंद्र व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
12. सोशल मीडिया पर अराजक तत्वों पर कड़ी नजर होगी।
जीएसटी का फायदा –
इस मौके पर वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने नव वर्ष के उत्सव में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल-रेस्टोरेंट-ढाबों और शराब की दुकानों को 24 घंटे खुला रखने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद बोला है और कहा है कि इस कदम से पर्यटन कारोबार को फायदा होगा। इसके साथ ही सरकार को जीएसटी मिलने में मदद होगी।

