देहरादून : केदारनाथ धाम यात्रा को बारिश के कारण रोका गया था। लेकिन आज मौसम होने के बाद धाम में यात्रा सुचारू रूप से शुरू हो गई है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए यात्री भेजे गए। सोनप्रयाग सुबह 11 बजे तक 2000 यात्री धाम रवाना किए गए। इस दौरान वहां यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हेली सेवा भी शुरू हो गई है। वहीं, पुलिस ने यात्रियों से मौसम का पूर्वानुमान लेकर ही यात्रा पर आने की हिदायत दी है।
किसी भी विषम स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी । पुनर्निर्माण कार्य भी ठप पड़े हैं। जबकि केदारनाथ में 600 से अधिक श्रद्धालु रुके हुए हैं। इसके अलावा हक-हकूकधारी, कारोबारी, तीर्थपुरोहित, यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी व पुलिस जवान हैं।

