देहरादून : गौरतलब है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत का भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में जारी है। वहीँ आज शनिवार को क्रिकेटर ऋषभ पंत के दिल्ली रेफर होने की खबर मिली थी जिसके बाद हालिया ताज़ा खबर में पता चला है कि अब उनका इलाज राजधानी देहरादून में ही जारी रहेगा।
विशेषज्ञ कर रहे इलाज –पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पंत का इलाज चालू है सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन सीधे परिजनों और बीसीसीआई से ही इलाज के संबंध में जानकारी साझा कर रहा है। डीडीसीए के अधिकारी आज मैक्स अस्पताल पहुंचे हैं। ऋषभ के उपचार में भारत के बेस्ट डॉक्टरों से परामर्श ली जा रही है। पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में ही चलेगा।
इधर दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने ऋषभ पंत से मुलाकात की है और बताया की ऋषभ ने उन्हें बताया है कि नींद आने से नहीं बल्कि गड्ढे से बचाने के चक्कर में ऋषभ की कार अनियंत्रित हुई थी। वहीं, बीसीसीआई की टीम भी यहां पहुंची थी।

