फुल एक्शन में सीएम धामी,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून: सीएम पद संभालते ही एक्शन में दिख रहे हैं पुष्कर सिंह धामी ,उन्होंने आज सचिवालय में पीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की और उनके कामों की समीक्षा की। बैठक के बाद सीएम धामी नें अधिकारियों को सख्त निर्देश प्रदेश में सड़क एवं पुलों के निर्माण कार्यों में तेज़ी लाए जाए और गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए , किसी भी कार्यों में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी और तय समयसीमा में कार्यों को पूरा किया जाए। अगर काम समय से पूर्ण नहीं होते है तो इसकी जवाबदेही अधिकारियों की होगी। और उक्त अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में अधिकारियों को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।सीएम धामी ने यह भी कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी मिलकर प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को गति देने के लिए वे न तो स्वयं चैन की नींद सोयेंगे और न अधिकारियों को सोने देंगे। उन्होंने कहा कि पीडब्लूडी के जो भी काम अभी पूरे नहीं हुए हैं उन सभी कामों की रिपोर्ट से प्रत्येक 15 दिन में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को अवगत कराया जाए ।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा मार्गों पर लैण्ड स्लाईड जोन के लिए 07 दिन में एक्शन प्लान बनाकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। लैण्ड स्लाईड जोन में पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था के साथ ही रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाय। संवेदनशील लैण्ड स्लाईड जोन पर लोंगटर्म ट्रीटमेंट कर स्थाई समाधान निकाला जाय।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों के अधूरी तैयारी के साथ आने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की बैठक को बीच में ही रद्द कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि 7 दिन बाद दोबारा पूरी तैयारी के साथ आए , और पिछले पांच सालों में जो कार्य हुए हैं और जो कार्य अभी चल रहे हैं , उन सभी कामों की जानकारी साथ लाए।