राजधानी देहरादून में आज से तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का शुरू हुआ आयोजन

देहरादून: आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में छठवें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई जिसके तहत आज  शुक्रवार से ही फिल्मी सितारों का यहाँ पहुंचना शुरू हो चुका है। तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों को शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक एल्बम, फीचर फिल्म दिखायीं जायेंगीं। इस बार कुछ अलग ये होगा कि लोकल टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए इस बार तीन फिल्मों को शामिल किया गया है, जिन फिल्मों को दूँ वासी देखने के लिए खासा उत्साहित है। आज शुक्रवार सुबह अभिनेता विनय पाठक की मौजूदगी में पहली फिल्म का श्रीगणेश किया गया। इस दौरान देहरादून के मेयर सुनिल उनियाल गामा भी उपस्थित रहे। कहा हो रहा आयोजन-देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में ये तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल हो रहा है। आज सुबह ओपनिंग फिल्म के साथ फेस्टिवल की शुरुआत की गई है, लेकिन इसकी ओपनिंग आज शाम को की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम का उद्धाटन करने पहुँचेंगें। 

फेस्टिवल के आयोजक  राजेश शर्मा ने बताया कि देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के फिल्म टैलेंट को बढ़ावा देना है। बताया कि हर वर्ष यहां फिल्म सेलिब्रिटी को इसलिए बुलाया जाता है, जिससे यहां के फिल्म मेकर, नए कलाकार उनके साथ अपने अनुभव शेयर कर सकें। इन फिल्मों का हुआ प्रसारण –
सुबह 10.30 बजे – ‘चिंटू का बर्थडे’ ,दोपहर 12.30 बजे – रोजेज,अपराह्न 3.00 बजे- नमामि गंगे

आपको बतादें कि आज से शुरू हुए इस फिल्म फेस्टिवल में प्रदेश के कई बाल कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिस कड़ी में उत्तराखंड की प्रसिद्ध धारावाहिकों में काम करने से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ काम करने के बाद चर्चाओं में यज्ञ भसीन और कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी राधा भारद्वाज को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *