नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा बिज़ी हैं वहीँ दूसरी ओर समय समय पर मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं अब उन्होंने मीडिया पत्रकार के एक सवाल पर जवाब दिया है जो कि चर्चा में आ गया है। राहुल इन दिनों बारीकी से जवाब दे रहे हैं। आज शनिवार को भी वह कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कई पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए दरअसल,राहुल गांधी से पूछा गया था कि अगर वह देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो सबसे पहले तीन काम क्या करेंगे? पढ़िए राहुल का इस सवाल का जवाब –
1 -अगर में प्रधानमंत्री बनता हूँ तो -हम बिना स्किल का सम्मान किए युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते हैं। फिर चाहें वह कोई हो इसके अलावा हम, जिसके पास स्किल है उसकी मदद नहीं करते हैं। उसकी स्किल को खत्म करने की कोशिश करते हैं।
2 -हमें देश में भाईचारे, एकता और प्रेम की भावना का प्रसार करना है। इसका असर देश की सीमाओं पर भी पड़ता है।देश में हिंसा, नफरत का असर दूसरे देश देखते हैं, उसका फायदा उठाते हैं।
3- मैं सबसे पहले देश में शिक्षा की संरचना बनाना चाहता हूँ और एजुकेशन सिस्टम सही तरीके से काम करे ये करना चाहूंगा। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने हजारों बच्चों से बात की। सबसे पूछा कॉलेज खत्म करने के बाद तुम क्या करना चाहोगे मुझे बस पांच जवाब मिले- डॉक्टर, लॉयर, इंजीनियर, पायलट, आइएएस। राहुल ने कहा, 99.9 प्रतिशत बच्चे यही जवाब दे रहे हैं। मतलब है कि बस यही उनके दिमाग में है की वो बस यही कर सकते हैं।

