इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार,प्रेम प्रसंग में किया मर्डर 

प्रदेश में दो लाख रुपये सुपारी देकर हत्या के मामले में फरार था आरोपी जिसकी पुलिस ने बागपत से गिरफ्तार किया है।मामले में महिला सहित पांच आरोपियों की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है । हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी।

कैंट कोतवाली पुलिस के अनुसार, बीते 29 नवंबर 2022 को तौकीर नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया था।और कहा था कि उसके भाई मोहसिन की गुच्चूपानी में हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की गई। जांच के बाद हत्या के आरोप में छह लोगों की भूमिका मिली। इसके बाद महिला सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर एक दिसंबर 2022 को जेल भेजा गया था।
हत्या में शामिल एक आरोपी राईस फरार था। उस पर दस हजार का इनाम घोषित हुआ। शनिवार को पुलिस ने ग्राम कंडेरा, थाना रमाला, जिला बागपत उत्तर प्रदेश में दबिश दी। इनामी रईस को किशनपुर बिराल बस अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि रईस के साडू के पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ संबंध थे। महिला के पति मोहसिन को रास्ते से हटाने के लिए ये हत्या की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *