उज्जैन : देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की किसी ने घर में अंदर घुसकर हत्या की है। घटना की सूचना नरवर थाना पुलिस को मिली और तत्काल घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी घटनास्थल पर आए मामले की जानकारी ली ,आस पड़ोस में बातचीत की।
कैसे हुई हत्या ?-
उज्जैन में डबल मर्डर की चर्चा से हाहाकार मचा हुआ है। जिसको लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रहीं है। किसी ने कहा की गोली मारकर हत्या हुई है किसी ने कहा की धारदार चाकू से वार किए गए हैं। तो कही कहा गया है अन्य तरीके से इन्हें मारा गया है। लेकिन जब पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि हत्याकांड धारदार हथियार से हुई है तब सच सामने आया है। बाकी आगे की जांच जारी है।
पूरी वजह तभी सामने आ पाएगी। देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में रहने वाले पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई शुक्रवार रात घर में थे। अचानक लूट की नीयत से कुछ लोग घर में घुसे और उन्होंने रामनिवास और उसकी पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटनाक्रम की जानकारी आज सुबह जैसे ही नरवर थाना प्रभारी मुकेश जारदार को लगी तो उन्होंने तुरंत इस घटना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया।

