उत्तर प्रदेश के एटा जिले से जबरदस्त धोखेबाजी का मामला सामने आया है, एटा में एक ऐसी नई दुल्हन से जुडी खबर आई है जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। नई दुल्हन की हरकत जानकर पति भी भौचक्का रह गया। जब घर आई नई दुल्हन 11वें दिन ही किसी से फोन पर बात कर रही थी और पति ने चालाकी दिखाते हुए फोन की रिकॉर्डिंग चालू कर दी। इस रिकॉर्डिंग को जब बाद में पति ने सुना तो नई दुल्हन का प्लान जानकर वो सन्न रह गया और उसने तत्काल ही मामले में पुलिस के संज्ञान में डाला। पुलिस ने दुल्हन सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा है और ये गैंग लोगों को लूटने के लिए फर्जी शादी करता है और ऐसे प्लान बनाता है।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शादी के बाद नई दुल्हन के बारे में ऐसा खुलासा हुआ, जिसे जानकर पति भी हैरान रह गया। 11वें दिन नई दुल्हन किसी से फोन पर बात कर रही थी। पति ने चालाकी दिखाते हुए फोन की रिकॉर्डिंग चालू कर दी। इस रिकॉर्डिंग को जब बाद में पति ने सुना तो नई दुल्हन का प्लान जानकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल ही मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुल्हन सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा है। ये गैंग लोगों को लूटने के लिए फर्जी शादी कराता है।
फर्जी शादी –
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन में इस मामलें में बताया है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव के युवक की फर्जी शादी बनारस से गैंग के सदस्यों ने करवाई थी। घर आने के बाद महिला की फोन पर की जा रही बातों को युवक ने चालाकी से सुना क्यूंकि उसने रिकॉर्डिंग चालू कर दी थी। इससे उनके षड्यंत्र का पता चला। देहात प्रभारी सुनील कुमार सिंह को तहरीर दी गई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन निवासी बनारस और गैंग के सदस्य अनिल कुमार निवासी मिश्री थाना रिजोर, धर्मेंद्र कुमार व राहुल कुमार निवासी प्रकाश टॉकीज के पास थाना व शहर हाथरस को गिरफ्त में ले लिया है।

