हरिद्वार: बच्ची से हुई दरिंदगी पर लोगों का गुस्सा फूटा, कैंडल मार्च निकाला

हरिद्वार धर्मनगरी में 11 साल की मासूम बेटी के साथ हुई दरिंदगी और हत्या से हर कोई आक्रोशित है। मंगलवार की देर शाम को घटना पर आक्रोश जताते हुए हरिद्वार की जनता ने कैंडल मार्च निकालकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सभी ने एक मांग करी कि दरिंदे हत्यारे को फांसी की सजा होनी चाहिए। सभी के चेहरे पर मासूम के जाने का गम साफ तौर पर देखा जा सकता था।
इसमें शामिल हुए अभिभावकों ने कहा कि यदि दरिंदे को फांसी की सजा नहीं मिली तो इससे ऐसी घटनाओं की पुनरावती हो सकती है।
मालूम हो कि रविवार को हरिद्वार में 11 साल की मासूम लड़की को एक 22 साल के युवक ने घर में पतंग देने के बहाने बुलाकर कैद करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था।

अपने इस घिनौने कृत्य को छिपाने के लिए उसने मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी थी।
हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अभी फरार है। इसकी गिरफतारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *