देहरादून :गौरतलब है कि प्रदेश पटवारी भर्ती पेपर लीक में 35 सवालों के पेपर में आने की बात सामने आई थी जिसे एसटीएफ ने पकड़ा था अब एसआईटी इसकी पूरी जानकारी साझा की है। खबरों की मानें तो, इन सवालों की संख्या और बढ़ती जा रही है अब आयोग के अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी द्वारा 380 सवालों को बाहर भेजा गया था।
शुरू की जांच में एसटीएफ ने देखा कि जो पेपर प्रकाशित हुआ, उनमें से करीब 35 सवाल आए थे। इसी आधार पर आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी थी। ऐसे सवालों की संख्या और बढ़ सकती है। अब एसआईटी की टीम सभी 380 सवालों का आयोग के पेपरों से मिलान कर रही है। इनमें से कुछ सवाल ऐसे हैं जो एसटीएफ और एसआईटी को बिलकुल वैसे ही मिले हैं। आगामी एक सप्ताह में इसकी पूरी शिनाख्त होने की उम्मीद है। आपको बतादें कि अभी जांच के दौरान इसमें संलिप्त अरोपीय की संख्या भी बढ़ सकती है और गिरफ्तारियां भी होंगी। कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती उम्मीद है।

