खम्मन :तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति की थोड़ी देर में खम्मम शहर में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और भाकपा के डी राजा भी इसमें हिस्सा लेने पहुंचे है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर बीआरएस किए जाने के बाद यह पहली सार्वजनिक मीटिंग है। इस कारण ये बैठक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इसमें तमाम विपक्षी दलों जैसे- आम आदमी पार्टी (आप), सपा और वामपंथी नेता सभी एक साथ नजर आएंगे।
विपक्ष पार्टियों की एकजुटता,बीआरएस की जनसभा का शुभारम्भ

