हैवानियत और बर्बरता का मामला सामने आया है यूपी के गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के एक गांव में मां के बगल में सोई तीन साल की मासूम बच्ची का युवक ने अपहरण किया और हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात का भंड़फोड़ करते हुए जो जानकारी दी है उसे सुनकर खुद पुलिस काँप उठी। बताया गया है कि आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पहले मासूम को अगवा किया और वो रोई तो जमीन पर पटक दिया। सिर पर चोट लगने से वह चीखी, लात-घूसे से पीटा फिर जमीन पर पटक-पटककर मार दिया जब बच्ची मर गई और शव को ठिकाने लगाने जाते समय उसने बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद शव को पास की चहारदीवारी में फेंककर भाग गया। पहचान चिलुआताल इलाके के कृतपुरा टोला निवासी मिथिलेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सबूत के तौर बच्ची के छिपाए गए अंडरवियर को बरामद कर लिया।बताया गया है कि आरोपी मिथिलेश के चेहरे पर पछतावा नहीं था। उसने पुलिस से कहा-आप लोग नाहक परेशान हैं, मुझे छोड़ दीजिए, मैं पूरे मामले को मैनेज कर दूंगा। पीड़िता की मां को अपनी संपत्ति लिख दूंगा, वह कोई केस नहीं करेगी।

