गौरतलब है कि प्रदेश के गौरीकुंड में भूस्खलन हादसे के बाद लापता लोगों को तलाश कर रही रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन चल रहा है तीन शव पहले बरामद हुए थे। आज गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम में एक और शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त वीर बहादुर की हुई है।
वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों सुराग नहीं मिल पाया है। जिसमें 23 लोग बह गए थे।

