साकेत कोर्ट ने आफताब की जमानत टाली,मिली अन्य तारीख

देश के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने कल साकेत कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी,जिस पर सुनवाई टली है। इस मामले में अब 22 दिसंबर को सुनवाई होने की डेट मिली है। आरोपी ने कोर्ट नंबर 303 में जमानत याचिका लगाई।

आफताब की पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट आई-
 देश के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड मामले में दक्षिण जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी भी हुई है। महरौली के जंगल से बरामद शव के टुकड़े श्रद्धा के हैं और दिल्ली पुलिस को बुधवार शाम को मिली डीएनए रिपोर्ट से हुआ है। जंगल से मिले शव के टुकड़ों का डीएनए श्रद्धा के पिता विकास वालकर से पूरी तरह मैच कर गए हैं। पुलिस को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) के पॉलिग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट भी प्राप्त हो गया है। दिल्ली पुलिस अब आरोपी के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस अब श्रद्धा के शव के टुकड़ोंं का पोस्टमार्टम जांच भी होगी।दिल्ली पुलिस की जांच में काफी मदद देगा। हालांकि, इस माले में दिल्ली पुलिस दो अन्य रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *