गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। आज गुरुवार को अपराध शाखा तावडू को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां नूंह हिंसा के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगी और घायल होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक संदीर मोर के नेतृत्व में गठित हुई टीम द्वारा मामले में शामिल आरोपी मुनफेद निवासी गवारका को पुलिस मुठभेड़ के बाद साथी आरोपी सैकुल निवासी गवारका के साथ गिरफ्तार किया है। सैकुल के पैर में गोली लगी है। अब तक 57 एफआईआर व 188 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा इस घटनाक्रम में पुलिस के जवानों सहित कुल 88 लोग घायल हुए हैं,नूंह पुलिस के 1900 जवानों के अतिरिक्त पुलिस बल की 31 कंपनियां तैनात की गई हैं।

