नारात्री के अंतिम दिन तक कई जगहों पर डांडिया रात्री का आयोजन हुआ ,जहां लोगों ने खूब मस्ती की और गरबा का आनंद उठाया, लेकिन ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित बीपीटीपी प्रिंसेज पार्क सोसाइटी में बीते सोमवार को डांडिया नाइट का आयोजन हुआ था जहां तीन युवक अचानक एक युवती के साथ डांस करने लगे और ज़बरदस्ती करने लगे। इसका विरोध करने के लिए पिता बीच में आए तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी और धक्का दिया साथ ही उन्हें इतनी तेज पीटा और धक्का दिया की उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बीपीटीपी सोसाइटी निवासी प्रेम मेहता (53) विभिन्न संस्थानों के लिए रिकवरी एजेंट थे।प्रेम मेहता की बेटी कनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डांडिया नाइट में लक्की व अन्य युवक उसके साथ ज़बरदस्ती डाँड़ करने लगे , उसे अच्छा नहीं लग रहा था। वह साइड हो गई लेकिन आरोपी उस पर डांस करने का दबाव बनाने लगे।
कनिका ने इसकी जानकारी मां को दी। मां ने युवकों को समझाया और हटाने की कोशिश की तो मां के साथ गाली गलौज करने लगे। बीच-बचाव करने आए भाई के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख पिता प्रेम मेहता आ गए और आरोपी युवकों को समझाया।
तभी लक्की व उसके दोस्तों ने पिता के साथ मारपीट की और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। धक्का लगने से प्रेम मेहता बेहोश हो गए। अचेत अवस्था में परिवार के लोग उन्हें पास के अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे।झगड़ा होता रहा लेकिन किसी ने भी मामला शांत कराने का प्रयास नहीं किया सभी तमाशबीन बने रहे।

