आज गुरूवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हांसिल हुई है। जिसके तहत कोकीन की सप्लाई करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस सफलता के चलते दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का संचालन दक्षिण अमेरिका से होता था। साथ ही गिरोह के नेटवर्क के मादक पदार्थ तस्कर मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद व दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं।
महिलाओं के पास से 1850 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। बरामद कोकीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के पिछले दस वर्षों के इतिहास में इसे कोकीन की सबसे बड़ी बरादमगी बताया जा रहा है। महिलाओं की पहचान सूरीनाम स्थित क्वाटा, दक्षिण अमेरिका निवासी मौरे एर्ना गंगाडियन(45) और युगांडा निवासी नमुबिरू जनत उर्फ लिसा (35) के रूप में हुई है।
बताया गया है कि गिरफ्तार मादक तस्कर जांच में पता लगा कि वह दक्षिण दिल्ली में आई हुई है। इसके बाद लिसा को उस समय समय दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया जब वह किसी को कोकीन की खेप देने जा रही थी।

