विजय दशमी पर्व पर बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव व परिजनों के साथ संगम स्थल पर गंगा दर्शन करने पहुंचे यहाँ उन्होंने पूजा अर्चना की। यहां उनकी उपस्थिति पर उनसे मिलने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह शीतकाल में दोबारा अवश्य गंगा स्नान के लिए देवप्रयाग संगम पर पहुंचेंगे। संगम स्थल पर पूजन के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मंदिर के पूर्व पुजारी सोमनाथ भट्ट ने इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व समझाया। सोमनाथ भट्ट ने जय श्री राम का जयकारा लगाया तो अखिलेश मुस्कुराते हुए बोल पड़े कि यहां कहां से आए राम।

