बाराबंकी:यूपी के बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद स्थित एक कॉलोनी के चौकीदार दंपती को जिंदा जलाने की कोशिश की गई जिसके बाद झुलसे दंपती का इलाज ट्रामा सेंटर में तुरंत पहुंचाया गया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट अज्ञात पर दर्ज की और जांच में जुट गई है।
कोतवाली नगर के सफेदाबाद में गुलमोहर नाम की एक अविकसित कॉलोनी है। इस कॉलोनी में रामसनेहीघाट कोतवाली के चौरी अलादासपुर निवासी शेषनाथ (50) अपनी पत्नी शिव देवी और बच्चों के साथ रहकर चौकीदारी करता है। सोमवार की रात यहां पहुंच एक अज्ञात व्यक्ति ने यहां पहुंच कर दंपती पर डीजल उड़ेल आग लगा दी। शोर मचाने पर जागे बच्चों ने आग बुझाने के साथ पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में झुलसे दंपती को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहाँ से वो ट्रामा सेंटर रेफर हुए।

