दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप,एक की मौत-एक ही हालत नाजुक

पटना : बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ से बेहद बर्बरता का मामला सामने आया है जहां पटना के फुलवारी शरीफ गांव में दो नाबालिग बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला हुआ है। खबर मिलते हीगांव के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना पाते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल से एक बच्ची को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा और  लेकिन दुखद ये हुआ कि एक पीड़ित बच्ची कीमौत हो गई। डॉग स्क्वाड और एसएफएल टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
पूरा मामला –
फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सहेली जिसमें एक उम्र 8 और दूसरी की करीब 10 साल थी, बीते सोमवार को दोनों अपने घर के लिए जलावन लाने के लिए घर के आस पास निकलीं थीं। दोनों सहेली अचानक लापता हो गईं। परिवार वाले लोगों ने दोनों को खोजने का काफी कोशिश की लेकिन दोनों का कुछ पता ही नहीं चल रहा था। लेकिन अगले दिन मंगलवार को परिवार के लोगों को किसी ने खबर दी कि दोनों लापता सहेलियों का शव कुछ दूर एक चवर में पड़ा है। परिवार के लोग आनन-फानन में वहां पहुंचे। सबने देखा कि एक बच्ची बादहवास वहां बैठी है, जबकि एक बच्ची का शव चवर में एक बाउंड्री के नजदीक पड़ा था।  गांव के लोगों ने यह सूचना फुलवारी शरीफ थाने में दी। जो एक बच्ची घायल थी उसे इलाज के लिए पटना एम्स में रेफर किया गया। फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।बच्चियों के तन  फटे हुए थे जिससे पूरा अनुमान सामूहिक दुष्कर्म का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *