हरिद्वार : हरिद्वार से आपराधिक घटनाओं का मिलना आम सा हो गया है। इसी कड़ी में ज्वालापुर पर्यवेक्षण में सभी अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहन की चेकिंग के लिए निर्देश दिए गए हैं, साथ ही ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत ऐसे व्यक्ति जो तीर्थ नगरी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब आदि का सेवन कर हुड़दंग मचाएंगें उनपर नकेल कसने के लिए कार्यवाही करने के लिए मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी हुए हैं।
धरे गए 5 हुड़दंगी –
इसी क्रम में बीते दिन गुरूवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 हुड़दंगियों को तीर्थ नगरी हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में हरि लोक तिराहे के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब/पीकर सड़क सरेआम हुडदंग मचाते हुए देखने पर उन्हें ले जाकर उनका मेडिकल परीक्षण किया गया जिनपर शराब की पुष्टि हुई और 05 युवकों/युवती का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।
अभियुक्तों की सूची निम्नवत-
1. राहुल पुत्र वीरेंद्र निवासी सेक्टर 31 फरीदाबाद थाना सारण हरियाणा2. अभी सिंह पुत्र कपिल सिंह निवासी उपरोक्त3. सागर पुत्र सतीश निवासी नई बस्ती गुड़गांव थाना अर्जुन नगर हरियाणा4. गोरी विश्वास पुत्री गौतम विश्वास निवासी सेक्टर 12 गुडगांवा हरियाणा5. मनीषा राजपूत उत्तरी राजवीर राजपूत सेक्टर 19 थाना झाड़सा हरियाणा

