अमरनाथ में बादल फटने से अब तक 16 मौतें,जानिए पूरी घटना 

कैसे फटा बदाल –हल्की बारिश थी और श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ था के  पांच हजार के करीब श्रद्धालुओं में कुछ दर्शन के लिए आने जानें में लगे थे कुछ दर्शन कर वापसी पर थे। बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय था,तभी अचानक बादल में तेज आवाज़ हुई कोई समझ नहीं पाया कि तभी पवित्र गुफा से कुछ दूरी पर बादल फटने से टेंट सिटी में सैलाब आ गया। गुफा के ठीक सामने समतल क्षेत्र में बनाई गई टेंट सिटी में श्रद्धालु दर्शन और लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पानी की तेज आवाज आने लगी। पानी की एक बड़ी सी धार पवित्र गुफा की बाईं ओर ऊपर से नीचे की तरफ आई। गुफा के सामने बहने वाले नाले में अन्य कई जगहों से पानी तेज बवाह हो गया। 


गुफा के पास ये पहली बार बादल नहीं फटा है बल्कि यहां पिछले 12 वर्षों में तीन बार बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। लेकिन कभी भी इतनी तबाही नहीं हुई थी जितनी इस बार बताई जा रही रही है । ऐसा पहली बार हुआ है कि बादल फटने से इतने लोगों की जान चली गई और अब भी कई लापता हैं। अमरनाथ यात्रा में तैनात कुछ अफसरों ने बताया कि सब कुछ सामान्य चल रहा था। एकदम से एक आवाज आई और इतनी तबाही मच गई। 

जानिए पूरी घटना –अमरनाथ में बादल फटने पर मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया है कि बीते दिन शुक्रवार को शाम पांच बजे से लेकर छह बजे के बीच गुफा के ऊपरी हिस्से में 25 एमएम बारिश हो गई, जबकि इसके पहले दोपहर 12 से बजे से लेकर शाम पांच तक मात्र 30 एमएम बारिश हुई थी। इससे कई गुणा ज्यादा बारिश पांच जुलाई को हुई थी। गुफा के ऊपर एकदम से बारिश हो गई। इसके बाद यह सैलाब बनकर नीचे आ गई। जिसके साथ बड़े पत्थर और मलबा आया और इसकी वजह से कई लोगों की जान गई हैं अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *