रुड़की : आज उत्तराखंड मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में रोटर प्रेसिजन इंस्ट्रूमेंट प्राइवेट लिनिटेड द्वारा मेक्व इन इंडिया के अंतर्गत प्रदेश की पहली ड्रोन फैक्ट्री का श्रीगणेश किया। इस शुभारम्भ समारोह में सीएम धामी ने कहा कि आज प्रदेश के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है जब देश की सबसे बड़ी और पहली आधुनिक ड्रोन फैक्ट्री की शुरुआत यहाँ हुई हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि राज्य कार और केंद्र सरकार संसाधनहीन प्रतिभाओं को मेक इन इण्डिया।
स्टार्टअप इंडिया,स्किल इंडिया के तहत प्रोत्साहित कर रही है। उत्तराखंड भौगोलिक स्थिति के लिहाज से बेहद जटिल राज्य है। सीएम धामी ने ये भी कहा कि ड्रोन का प्रदेश में और कितना कितना इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा की फैक्ट्री के माध्यम से राज्य के अंतिम छोर पर भी खड़े व्यक्ति तक हमे पहुंचना है। हम विकल्प रहित सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। इस ड्रोन फैक्ट्री में प्रति माह 150 से ज्यादा सर्वेक्षण 0 से एडवांस ड्रोन बनाने की छमता है। आज इस कार्यक्रम में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा सर्वे ऑफ इंडिया आईआईटी रुड़की समेत कई संस्थान मौजूद रहे।

