हरिद्वार से बड़ी ख़बर,20 जुलाई से बंद हुए रास्ते

हरिद्वार: गौरतलब है कि धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा में आने वाले भक्तों का सिलसिला शुरू चुका है। इसी के मद्देनज़र आगामी 20 जुलाई से हाईवे पर सभी प्रकार के वाहन आने पर बाधित रहेंगें। 14 से 20 जुलाई तक सुबह पांच बजे से 11 बजे तक भारी वाहन हाईवे पर नहीं चलेंगे। यातायात पुलिस ने कुछ छोटे बदलाव के साथ आज गुरूवार को नया प्लान बनाया गया है। 

आपको बतादें कि दिल्ली से देहरादून-ऋषिकेश जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को प्राथमिक तौर पर रामपुर तिराहे से देवबंद से गागलहेड़ी होते हुए छुटमलपुर बिहारीगढ़ से देहरादून और ऋषिकेश के लिए रास्ते को बदला गया है। हरिद्वार सीमा में प्रवेश कर चुके दिल्ली से देहरादून-ऋषिकेश जाने वाले छोटे बड़े वाहनों को कोवली से एनएच 344 से भगवानपुर से मंडावर, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ से देहरादून और ऋषिकेश की तरफ डायवर्ट होगा। किया जाएगा। 


ये रुट भी बदला –कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन 17 जुुलाई से 20-21 जुलाई की रात तक मुजफ्फरनगर से मंगलौर, नगला इमरती से सर्विस लेन से डायवर्ट कर लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा से डायवर्जन कर शनि चौक, मातृसदन होते हुए दक्षद्वीप पार्किंग के दाहिने होते हुए शमशान घाट पुल से बैरागी कैंप पार्किंग के लिए डायवर्ट होंगें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *