हरिद्वार से अवैध संबंध का खौंफनाक मामला आया सामने

हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल में रहने वाली एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकल अपने ही पति की हत्या कर दी। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शख़्स की गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। उसके बाद पत्नी ने खुद ही पुलिस के पास जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला सामने आया , और चौकाने वाले ख़ुलासे हुए। दोनों आरोपियों ने पुलिस को जांच में बताया कि मृतक उनके प्यार में रोड़ा बन रहा था, इसलिए उसे मारने का फैसला किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि मृतक हेमेंद्र मूल रूप से शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के गांव धनोरा का रहने वाला था। वो 11 मार्च से लापता चल रहा था। यूपी पुलिस को सहारनपुर जिले के बड़गांव में हेमेंद्र का शव मिला था, लेकिन पुलिस ने लावारिस समझकर कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सिडकुल इलाके में रहनी वाली रिंकी ने अपने ससुर के साथ थाने पहुंचकर अपने पति हेमेंद्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस जांच में हेमेंद्र की पत्नी रिंकी पर ही शक़ हो रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के फोन डिटेल निकाली. जिसमें एक नंबर सामने आया। जिस पर सबसे ज्यादा बातचीत की गई थी। जिसके बाद जब पुलिस ने उस नंबर की जानकारी निकाली तो वो एक ट्रक ड्राइवर शारूफ का निकला। पुलिस के दोनों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। दोनों ने बताया कि पहले हमने हेमेंद्र को शराब पिलाई और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। किसी को शव ना मिले इसलिए उन्होंने शव को सहारनपुर जिले के बड़गांव में एक नदी में फेंक दिया।