सीएम आवास पर पिस्तौल गोली,मचा हड़कंप 

केरल: केरल के मुख्यमंत्री सीएम विजयन के सरकारी आवास क्लिफ हाउस पर आज मंगलवार को एक बड़ी अचानक दुघटना हुई है। एक सुरक्षा अधिकारी की सर्विस रिवाल्वर से गलती से गोली चल गई। यह घटना तब हुई जब वह पिस्तौल को साफ कर रहे थे, म्यूजियम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी से सुबह करीब सवा नौ बजे गोली चली थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जिस समय यह घटना हुई, सीएम विजयन भी क्लिफ हाउस में मौजूद नहीं थे। अधिकारियों ने इस मामले में जांच के लिए बोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *