पीएम मोदी ने मोरबी पुल घटनास्थल का किया दौरा

 नई दिल्ली : गौरतलब है कि दो दिन पूर्व गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद पीएम मोदी आज घटनास्थल का जायज़ा लेने पहुंचे। यहाँ मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे पर देश-विदेश के नेताओं ने दुख जताया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मोरबी जाकर स्थिति के बारे में जाना।  इससे पहले उन्होंने कल अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक भी की थी। गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने के मामले में गिरफ्तार किए गए ओरेवा ग्रुप के दो प्रबंधकों समेत चार आरोपियों को एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सरकारी अभियोजक एच एस पांचाल ने कहा कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एम जे खान ने गिरफ्तार पांच अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा  सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग ने गुजरात के मोरबी में पुल ढहने पर दुःख व्यक्त किया है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *