भारत ने हाल ही में दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के संगठन जी-20 की अध्यक्षता अपने पाले में ली और अगले वर्ष सितंबर 2023 में भारत में जी-20 का शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इस दौरान पीएम एक-एक कर राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं से भी मिले। इनमें कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल तक शामिल रहे। कार्यक्रम की जो तस्वीर अब तक सामने आई हैं, उनमें पीएम मोदी के साथ इन नेताओं के मनोरंजक पल देखे जा सकते हैं।
विपक्षी नेताओं के साथ हस्ते दिखे पीएम मोदी

