राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना के नए झंडे और इंडियन नेवी क्रेस्ट की नई डिजाइन को हरी झंडी दिखाई है जिसकी मंजूरी दी गई है। जिसका अनावरण रविवार 4 दिसंबर को नौसेना दिवस पर विशाखापत्तनम में हुआ। औपनिवेशिक काल से जुड़ी चीजों से छुटकारा पाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया और राष्ट्रीय प्रयास के अनुरूप नौसेना पताका को नई डिजाइन में बदला गया है।
साथ ही नौसेना के ध्वज को नया रूप दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो सितंबर 2022 को आईएनएस विक्रांत को इंडियन नेवी के बेड़े में सम्मिलित किया गया था। नौसेना के नए झंडे में सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटाया गया है। नई पताका को सफेद पृष्ठभूमि पर लाल क्षैतिज और लंबवत रेखाओं को जुड़वा सीमाओं के साथ एक नीले अष्टकोण के साथ नया रूप दिया गया है। नई पताका के ऊपरी हिस्से में बाईं ओर राष्ट्रीय ध्वज को अपरिवर्ति किया गया है।
ब्रिटिशकाल की परंपरा का अंत,राष्ट्रपति ने दी बड़ी मंजूरी

