चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के मानसा के मूसा गांव पहुंचेंगे। वे दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से एक दुःख बांटने की मुलाकात करने पहुंचेगे। मूसेवाला के घर नेताओं का पहुंचना जारी है। आज सोमवार को राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और हरियाणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर अपने परिवार सहित मूसेवाला के निवास स्थान पर आए हैं। हत्या की निंदा करते हुए शोकग्रस्त परिवार को हिम्मत दी है । इसके अलावा डॉ. तंवर ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने छोटी आयु में ही विश्वभर में नाम कमाया और लाखों-करोड़ों की फैन संख्या बनाई । डॉ. तंवर ने कहा कि ऐसे ख्यात कलाकार का असमय चले जाना न केवल परिवार बल्कि करोड़ों समर्थकों के लिए भी गहरा आघात है जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। कला जगत के लिए भी मूसेवाला का अचानक दुनिया से चले जाना अपूर्णीय क्षति है।
कल मूसेवाला के परिवार से मुलाक़ात करेंगें राहुल गाँधी,मूसेवाला ने ज्वाइन की कांग्रेस

