कोरोना के नए मामलों में आई कमी, 28 मौतें 

नई दिल्ली : भारत में हर दिन कोरोना के मामलों में उत्तर चढ़ाव जारी है,  दो दिन में नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है । हालांकि आज सात फीसदी की कमी भी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो,11 हजार से अधिक मामले दर्ज किए हुए हैं और बीते दिन बृहस्पतिवार को संख्या 12 हजार से अधिक थी। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में है कि आज सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 66 हजार 170 तक पहुंची है। यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज करा रहे, शुक्रवार को 28 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,258 हो गई है।मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *