राज्य में बनेगा युवा आयोग,पढ़िए अहम खबर 

देहरादून : भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र के मुताबिक़ अब प्रदेश सरकार राज्य में युवा आयोग तैयार करने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि युवा नीति भी तैयार होगी। इसके लिए दस्ताबेज बनाया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में युवाओं के संबंध में भावी योजनाओं के बारे में बताया गया है। ग्राम पंचायतों अथवा ब्लाक स्तर पर सरकार मिलन केंद्र बनाएगी, जिनका मंगल दल उपयोग किया जा सके। आपदाओं में पीआरडी के जवानों का एक आपदा राहत दल तैयार होगा। जिसके द्वारा हर जिले, तहसील और गांवों तक राहत कार्य करेंगे। उन्हें प्रशिक्षण और राहत उपकरणों से लैस रखा जाएगा। शुरुआती चरण में 20-25 युवाओं की एक यूनिट बनेगी और युवक व महिला मंगल दलों के प्रशिक्षण की एक कार्य योजना तैयार की जाएगी।  आपको बतादें कि प्रदेश में 868641 बेरोजगार पंजीकृत हैं। सेवायोजन विभाग की ओर से 2022-23 के दौरान 121 रोजगार मेलों का कार्यक्रम रखा जाएगा। सरकार ने कहा है कि उन्हें इस साल 5303 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *